राष्ट्रपति की सुरक्षा बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों : हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए की खारिज

by

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल कुछ जातियों के उम्मीदवारों के चयन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने नवीन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। कोर्ट ने उसे बेहतर तथ्यों के साथ दोबारा याचिका दायर करने की भी छूट दी। याचिका में सवाल उठाया गया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों दी जाती है।

खास जातियों पर फोकस : याचिका के अनुसार हमीरपुर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस के निदेशक ने 12 अगस्त 2017 में एक विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड पद हेतु आवेदन मांगे गए थे। अन्य योग्यताओं के साथ यह भी शर्त थी कि इस नियुक्ति में सिर्फ जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदक ही शामिल हो सकते हैं। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड के चयन में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता। एक तय नियम के अनुसार जो सेना द्वारा तय किए जाते हैं। राष्ट्रपति के अंगरक्षक में 14 राज्यों के और 16 जातियों (एससी/एसटी सहित) के नागरिक राष्ट्रपति के अंगरक्षक के रूप में सेवा कर रहे हैं और पहले भी सेवा कर चुके हैं। भारतीय सेना में सैनिकों की भर्ती सेना नियम, 1954 के परविधान द्वारा शासित होती है।

जाति और धर्म का का उल्लेख :   केंद्र ने कहा कि याचिकाकर्ता ने राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की भर्ती में बार-बार जाति, धर्म और क्षेत्र आधारित भर्ती का उल्लेख किया है जो गलत है। रेजिमेंटों का नाम भी कुछ वर्गों/जातियों/क्षेत्रों के नाम पर रखा जाता है व राष्ट्रपति के अंगरक्षक 150 सैनिकों वाली एक छोटी इकाई है जिसे राष्ट्रपति भवन में प्रोटोकॉल के अनुसार समारोह करने का काम सौंपा जाता है।

भर्ती के चरण में कोई वर्ग आधारित भेदभाव नहीं था और प्रत्येक जाति किसी भी रेजिमेंट में शामिल हो सकती है और केवल कठोर चयन के बाद ही कर्मियों को शामिल किया जाता है। हाई कोर्ट को बताया गया कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इस तरह की कई याचिका खारिज कर चुका है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि 2019 से इस मामले में याची द्वारा कोई पक्ष नहीं रखा गया व बार बार समय देने की मांग की जा रही है, इस लिए कोर्ट इस याचिका को खारिज करते हुए वापस लेने की छूट देता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

500 ग्राम हेरोइन बरामद : 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को दो साथियों सहित पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान शिमला 25 अगस्त – बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा आज जल शक्ति विभाग रामपुर के विश्राम गृह में बॉक्सिंग में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में...
article-image
पंजाब

महिला सहित चार गिरफ्तार : कार चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

बठिंडा  :   मानसा पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मानसा शहर से रात के समय एक नयी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!