राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 : न्याय एवं राष्ट्र का भविष्य देश के विद्यार्थियों के कंधों पर – जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल

by

होशियारपुर :   राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 आज पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र होशियारपुर में शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि सीजेएम अपराजिता जोशी, एसपी नवनीत कौर और डीएसपी मल्कियत सिंह भी थे। उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, जजमेंट राइटिंग और थियेटर मुकाबले प्रचंड का आयोजन किया गया।

कार्यवाहक निदेशक पूजा सूद और यूआईएलएस समन्वयक डॉ.ब्रजेश शर्मा, संयोजक डॉ.सुखबीर कौर, डॉ.विनय शर्मा और डॉ. ऋतु सलारिया तथा डॉ. मोनिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उनके साथ प्रो. सविता ग्रोवर भी मौजूद थीं। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन समारोह के बाद कार्यवाहक निदेशक डॉ. पूजा सूद ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। डॉ. रितु सलारिया ने मेहमानों और दर्शकों को उत्सव और प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल ने कहा कि न्याय एवं राष्ट्र का भविष्य देश के विद्यार्थियों के कंधों पर है। उन्होंने प्रतिभागियों और संस्थान के विद्यार्थियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और उनके शानदार करियर की कामना की।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उद्घाटन समारोह के माहौल को आकर्षक बना दिया। पीयूएसएसजीआरसी के छात्रों ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से ‘से नो टू ड्रग्स’ नामक नाटक का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के अंत में कार्यवाहक निदेशक डॉ.पूजा सूद और अन्य संकाय सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभाग समन्वयक डॉ.ब्रजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, जजमेंट राइटिंग और थियेटर मुकाबले प्रचंड का आयोजन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा के लोगों की समस्याओं को सांसद मनीष तिवारी ने जाना

मोहाली, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा का दौरा किया गया और इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण खेर का चंडीगढ़ से टिकट कटा, भाजपा ने संजय टंडन उतारा मैदान में : कांग्रेस में पवन बंसल और मनीष तिवारी के बीच घमासान चल रहा टिकट को लेकर

चंडीगढ़ ,10 अप्रैल : भाजपा ने चंडीगढ़ की लोकसभा सीट से दो बार की मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। यह टिकट काटने का फैसला किरण के प्रति एंटी-इन्कमबेंसी को देखते...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : 8 दवाओं के प्रयोग पर लगी रोक

चंडीगढ़। मध्य प्रदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने खांसी की कई दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को भगवंत मान सरकार ने 8 दवाओं पर रोक लगा दिया है। इन दवाओं के...
article-image
पंजाब

पठानकोट का माइनिंग अफसर गगन सस्पैंड : खनन मंत्री रवजोत बैंस के निर्देशो ओर हो रही रेत खड्‌डों की निशानदेही के बाद विभाग में हड़कंप

चंडीगढ़ :    पंजाब में अवैध माइनिंग पर एक्शन लेते हुए सरकार ने पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे गगन पर यह कार्रवाई की...
Translate »
error: Content is protected !!