विधायक जसबीर गिल ने DC कोमल मित्तल के साथ किया प्रभावित गांव का दौरा: गांव पुल पुख्ता, फ़िरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर व बहादुरपुर में बरसात के कारण खेतों में हुआ जल भराव

by

गांवो की पंचायतों के साथ मिलकर पानी की निकासी के किए जाएंगे योग्य प्रबंध: विधायक जसबीर गिल
गांव वासी कब्जे हटाकर पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट को दूर करने में करें सहयोग: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर, 12 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के विधान सभा क्षेत्र के अंतगर्त आते उन गांवों का दौरा किया, जहां बरसातों के कारण काफी पानी आ गया है। इस दौरान विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल , एसडीएम ओजस्वी अलंकार भी मौजूद थे।
विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण के कारण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में पानी आ गया था। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र के गांव पुल पुख्ता, फ़िरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर, बहादुरपुर का दौरा करने का उद्देश्य यही है कि गांवों की पंचायतों के साथ मिलकर खड़े पानी को निकासी के लिए योग्य प्रबंध किया जाए ताकि उस पानी को बेई में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी गांवों का सर्वे करवाया गया है और पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर यकीनी न करें और न ही घबराहट में आए बल्कि जरुरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुमों पर संपर्क किया जाए।
विधायक जसबीर सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से जारी आदेशों के मद्देनजर पंजाब सरकार लगातार निगरानी रख रही है और प्रशासन को लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के लिए निरंतर कार्यशील रहने की हिदायत की गई है। उन्होंने कहा कि पैदा हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी हर तरह से प्रयत्नशील है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि टांडा के काफी गांव बेई के क्षेत्र में पढ़ते हैं जहां पर काफी पानी इकट्ठा हो गया है, खुशी की यह बात है कि पानी का स्तर काफी कम हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी के नेचुरल फ्लो को रिस्टोर करते हुए उसको आगे निकलने दिया जाए ताकि आने वाले दिनों में बारिश किसी के लिए मुसीबत न बने। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कब्जों को हटाया जाए ताकि पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट न आए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : 5 महीने 19 दिन बाद होगी रिहा

बठिंडा। भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार बर्खास्त पंजाब पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमनदीप कौर पर पहले 17 ग्राम चिट्टा रखने का आरोप लगा था,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात : केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे के तीन कथित वीडियो आए साहमने : मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आया, जिससे सिख राजनीति गरमा गई

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के तीन कथित वीडियो जिसमें 500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात चल रही है के बीच तीसरे वीडियो में जिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
Translate »
error: Content is protected !!