वॉयस ऑफ शिवरात्रि बने मंडी के गुलशन गर्ग : लुधियाना के विकास पहले रनरअप और करसोग के आनंद अनु रहे दूसरे रनरअप

by
विजेताओं को डीसी अपूर्व देवगन ने किया सम्मानित
रोहित जसवाल।  मंडी, 5 मार्च। शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को आयोजित वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता में मंडी के गुलशन गर्ग वॉयस ऑफ शिवरात्रि चुने गए। उन्हें महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने 51,000 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। गुलशन गांव कंदार सलापड़ जिला मंडी के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में पहले उप विजेता लुधियाना पंजाब के विकास विके रहे। उन्हें 31,000 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया। दूसरे उप विजेता गांव डमील पांगणा करसोग जिला मंडी के आनंद कुमार रहे। उन्हें 21,000 की ईनामी राशि प्रदान की गई। बेस्ट स्टेज परफार्मर शिमला के शुभम चोपड़ा चुने गए और यूनिक वॉयस में जोगिन्द्रनगर की रागिनी चुनी गई।
May be an image of 11 people and text
वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता तीन राउंड में करवाई गई। पहला राउंड बॉलीवुड सांग, दूसरा राउंड फोक या भक्ति और तीसरा राउंड फ्यूजन सेमी क्लासिक निर्धारित था। विजेता गुलशन ने पहले राउंड बॉलीवुड गीत रमता जोगी गीत गाया। दूसरा राउंड में पहाड़ी गीत चल मेरी जिंदे नई दुनिया बसाणी गाया और फ्यूजन या सेमी कलासिक के तीसरे राउंड में सांबरे तोरे बिन जिया न जाए गाया।
विकास विके ने पहले राउंड में बॉलीबुड गीत तेरी दिवानी गाना गाया। दूसरे राउंड में पंजाबी लोक गीत जोगी उतर पहाड़ों आया तथा तीसरे राउंड में अलवेला सजन आयोेरे गाया।
May be an image of 9 people, people smiling and text
आनंद कुमार ने पहले रांउड में बॉलीबुड गीत तुमसे मेरी लगन लगी गाया। दूसरे राउंड में सुकेत का फोक गीत लाड़ी सरजुए साठ बोलो गाया और तीसरे राउंड में कुहु कुहु बोले कोयलिया गाया।
निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफैसर डिग्री कॉलेज सुजानपुर से डॉ उमा, सहायक प्रोफैसर डिग्री कॉलेज कोटसेरा से डॉ हेमराज चंदेल, सहायक प्रोफैसर डिग्री कॉलेज बिलासपुर से डॉ मनोहर और बालीबुड सिंगर अरविंद सिंह राजपुत शामिल थे। वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता एडीसी एवं सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर की देखरेख में आयोजित किया गया।
May be an image of 8 people and text
सभी विजेताओं ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में वॉयस ऑफ शिवरात्रि का आयोजन करना जिला प्रशासन मंडी का सराहनीय प्रयास है। इससे नवोदित कलाकारों को इतने बड़े मंच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन के माध्यम से 10 प्रतिभागी चुने गए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी द्वारा बंगा रोड पर श्मशान घाट का पुनर्निर्माण करवाया शुरू

गढ़शंकर। पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर 10 बंगा रोड पर स्थित श्मशान घाट की खस्ता हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते शहर...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

होशियारपुर, 23 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर...
Translate »
error: Content is protected !!