सांसद मनीष तिवारी ने गांव टांडा में नवनिर्मित श्मशान घाट व सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के कमरे गांववासियों को समर्पित किया

by

समाजसेवा में रोटरी क्लब के योगदान की सांसद मनीष तिवारी ने प्रशंसा
खरड़, 5 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रोटरी क्लब की ओर से समाजसेवा में डाले जा रहे योगदान की प्रशंसा की है। सांसद तिवारी गांव टांडा में नवनिर्मित श्मशान घाट व सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के कमरों को गांव वासियों को सपुर्द करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा समाजसेवा में किए जा रहे कार्यों प्रशंसनीय हैं, जिसके द्वारा इस गांव को अडॉप्ट किया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि बीते दिनों बरसाती नदियों के तेज बहाव में कांग्रेस की महिला पंच व उनके पति की बहने से मौत के बाद वह नाबार्ड से इन 5 नदियों पर पुल बनाने के लिए फंड लाए थे। वह पंजाब सरकार से इन पुलों का जल्द से जल्द निर्माण करने की अपील करते हैं ताकि अगले बरसाती सीजन में लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान उनके द्वारा स्कूल स्टाफ व रोटरी क्लब सदस्यों के साथ मिलकर नए पौधे भी लगाए गए।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हल्का इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, शज्जन सिंह सरपंच, विजय भगत प्रिंसिपल, प्रधान रिटोरियन रविजीत सिंह, सचिव दिलप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रिटोरियन वीपी कलता जिला गवर्नर, मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Tikshan Sud Slams Punjab Govt

Hoshiarpur/September 22/Daljeet Ajnoha :  Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sud has strongly criticized the Aam Aadmi Party (AAP) government in Punjab, calling its decision to sell government properties to manage finances...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ माहिलपुर से गढ़शंकर तक निकाली ट्रैक्टर रैली।

गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झूझ रहे जत्थेबंदियों के समर्थन में महिलाएं व बच्चे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। शनिवार को माहिलपुर से महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली...
article-image
पंजाब

कांग्रेस और भाजपा मिलकर ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को बचा रही : हरपाल चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

प्रदीप रंगीला के खिलाफ राजनितिक द्वेष के चलते मामला दर्ज प्रशासन और पुलिस रद्द करे –  पूर्व सरपंच जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवल

गढ़शंकर  : पंजाब में आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से लोग परेशान है। जिसके चलते निराश होकर अब सरकार झूठे मामले दर्ज करवाने लगी  है। जिसकी ताजा उदाहरण गांव सीहवां के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!