होली उतराला सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता बजट से होगा वित्तपोषण : डॉ. जनक राज 

by
सीएम ने जनजातीय सलाहकार परिषद् की बैठक में होली-उतराला सड़क के निर्माण की माँग पर अधिकारियों को दिए निर्देश
कहा, चंबा जिले के होली और कांगड़ा जिले के उतराला को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना
एएम नाथ। चम्बा :  होली-उतराला सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता बजट से वित्तपोषण होगा मुख्यमंत्री ने जनजातीय सलाहकार परिषद् की बैठक में होली-उतराला सड़क के निर्माण की माँग पर अधिकारियों को दिए निर्देश जारी किए है। भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि लंबे समय से ये मांग थी।
डॉ. जनक राज ने कहा कि होली-उतराला सड़क हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली और कांगड़ा जिले के उतराला को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो दोनों जिलों के बीच की दूरी (लगभग 350 किमी से घटाकर केवल 42-65 किमी) को काफी कम करेगी, जिससे स्थानीय लोगों, जनजातीय क्षेत्रों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस पर कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं। हालांकि, इस पर वन विभाग (FCA) की मंजूरी जैसे कुछ मुद्दे थे, जो अब हल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त सड़क क़ा खासकर बरसात के मौसम में जब अन्य मार्ग बंद हो जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और जनजातीय क्षेत्रों (जैसे बड़ा भंगाल) को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क क़ा निर्माण कार्य कई चरणों में चल रहा है, जिसमें कुछ किलोमीटर सड़क बन चुकी है और सुरंगों का काम भी शामिल है और सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है।
इस मार्ग के निर्माण में वन संरक्षण अधिनियम (FCA) की मंजूरी और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक बाधाओं से जुड़ी चुनौतियाँ थीं, जिन्हें अब दूर किया जा रहा है। डॉ. जनक राजे कहा कि होली उतराला सड़क पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, साथ ही जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

31,516 बलात्कार के मामलों में से 5,399 राजस्थान में ही दर्ज : 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,45,256 मामले दर्ज किए जो 2021 में 4,28,278 की तुलना में 4% ज्यादा

नई दिल्ली : देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर दर्ज अपराधों पर एनसीआरबी ने नई रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, साल 2022 में महिलाओं और बच्चों पर हिंसा के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर आप मुझे एक बार मारते हैं, तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें : कंगना रनौत

एएम नाथ ।  मंडी ।हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेसी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच कंगना रनौत ने कहा कि मैं लड़ाई-झगड़े नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाईल टाबर की वैटरिंया चोरी करने वाला चोर पकडा, 2.50 लाख की मौबाईल टावर की वैटरिया बरामद : गिरोह के अन्य चोरो की तलाश मे पुलिस कर रही पंजाब मे रेड

हरोली : पूवोवाल मे 26 व 27 जून को रात के समय पंजाब से आये चोरो ने मोबाइल टावर की वैटरिया चुराने के लिये टावर के पास वने कमरे के ताले तोडकर सेंधमारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
Translate »
error: Content is protected !!