होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

by
चंबा, 18 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार को जनजातीय उप मंडल भरमौर के तहसील होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई ।   उपायुक्त ने बैठक में खणी में विद्यालय के भवन के लिए चयनित भूमि के हस्तांतरण की एफसीए के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को तेज गति देने के निर्देश जारी किए । उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में होली में इस विद्यालय के लिए 10 कमरों के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ के करीब धनराशि व्यय की जाएगी ।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उपायुक्त ने इस दौरान विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर संवाद भी किया ।  उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए ।
इस दौरान उपायुक्त के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम व स्कूल की छात्राओं के साथ फ्रेंडली वॉलीबॉल का मैच भी खेला गया ।
गौरतलब है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय द्वारा अनुसूचित जनजातीय वर्ग से संबंधित बालक- बालिकाओं के शैक्षिक विकास एवं उत्थान के लिये निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था, भोजन, आवास एवं पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।
उपायुक्त ने प्रधानाचार्य विपिन कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का पर्वतारोहण संस्थान उप केंद्र होली में संचालित विद्यालय में सीमित साधनों के बावजूद बेहतरीन शैक्षणिक व्यवस्था की भी सराहना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम कुलबीर राणा व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केसीसीबी अध्यक्ष पठानिया ने रैली जजरी में किया खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास –कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर 15 सितंबर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी में स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसमें 33 सीनियर सेकेंडरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों...
Translate »
error: Content is protected !!