होशियारपुर का जगरूप सिंह गिरफ्तार : 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हुई थी हत्या , शादी के3 लिए दबाव डाल रही थी जगरुप पर

by

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला घोंट कर मौत की बात सामने आई। वहीं, पुलिस ने मामले में होशियारपुर के गांव शेरपुर निवासी जगरूप सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। अंजली की लाश बीते 28 अक्तूबर को चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे जंगली इलाके में मिली थी। पुलिस का कहना है कि अंजली जगरूप से शादी करना चाहती थी। दोनों रिलेशनशिप में थे।
जगरूप ने शादी से मना कर दिया तो वह उस पर दबाव डाल रही थी। ऐसे में जगरूप ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। जिसके बाद 27/28 अक्तूबर की रात को जगरूप सुखना लेक के पीछे रेगुलेटरी एंड के पास अंजली की हत्या कर अपने घर चला गया था। पुलिस का दावा है कि उसे सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास से सोमवार शाम 4 बजे पकड़ा गया है। जगरूप के पिता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और उनकी मौत हो गई थी। वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी लगने वाला था। पुलिस ने कहा कि मृतका जगरूप सिंह के साथ कई महीनों से रिलेशनशिप में थी। पुलिस ने कहा है कि जगरूप को मंगलवार कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा।
बीते 28 अक्तूबर को अंजली की लाश सुखना लेक पर रेगुलेटरी एंड पर झाड़ियों में मिली थी। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था और चुन्नी गले में लिपटी हुई थी। झाड़ियों में उसकी लाश एक राहगीर ने देखी थी। लाश के ऊपर एक पेड़ की शाखा भी गिरी पड़ी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मान कर केस की जांच को आगे बढ़ाई थी। परिवार के मना करने के बावजूद केस संदिग्ध पाते देख चंडीगढ़ पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया था। अंजलि का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब था। वहीं पर्स, कैश, डायरी आदि सामान वहीं था। बैग में मौजूद डायरी से पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया था। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी और मृतका के सैंपल तथा अन्य चीजों के नमूने इकट्‌ठे किए गए थे।
ब्यूटी पार्लर में करती थी अंजली नौकरी : अंजली जालंधर में ही एक ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी और घर से 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे यह कह कर निकली थी कि वह चर्च जा रही है। इसके बाद शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे उसकी लाश चंडीगढ़ में पाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षको का हस्ताक्षर अभियान : महिला पहलवानों के पक्ष में 11 व 12 मई को जिला होशियारपुर के स्कूलों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया : सुखदेव डानसीवाल

गढ़शंकर । महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के लिए...
article-image
पंजाब

छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

मास्टर मनदीप कुमार को सेवा निवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 28 अक्तूबर: मनदीप कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह बतौर सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर में तैनात थे। वह लंबी तथा बेदाग नौकरी पश्चात सेवा निवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक संक्षिप्त...
article-image
पंजाब

आयुष्मान या मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना… केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?..आयुष्मान या स्वास्थ्य बीमा… जानिए केंद्र सरकार और पंजाब की हेल्थ स्कीम में कौन है बेहतर?

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की है. जिसमें पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. हालांकि पंजाब में यह योजना लागू नहीं है. यहां...
Translate »
error: Content is protected !!