11 सितंबर को कमेटी हॉल बनीखेत में आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार रद्द : शेष शैड्यूल में नहीं किया गया कोई बदलाव – अरविंद सिंह चौहान

by

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर करें संपर्क

एएम नाथ। चंबा
जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 11 सितंबर को कमेटी हॉल बनीखेत में आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कारों के शेष शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में 245 विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक 2 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 4 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 6 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी और 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम और महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 10,000 रुपए से 25,000 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का ब्लॉक अफसर गिरफ्तार

खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति वाली फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी थी रकम; विजिलेंस ने दलाल को भी दबोचा सोलन। एएम नाथ।  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब 31 जनवरी तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक : ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड हो सकते हैं ब्लॉक

हमीरपुर 01 जनवरी। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव होंगे चुनौतीपूर्ण ! अतिक्रमण वाली एडवाइजरी से उम्मीदवारों की बढ़ी टेंशन

एएम नाथ : शिमला l हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव अप्रत्याशित रूप से चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जहां एक ओर चुनाव कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है वहीं दूसरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का टिकट कटा, हंस राज हंस दिल्ली की जगह अब फरीदकोट से भाजपा ने उतारा मैदान में : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठवीं सूची की जारी

अजायब सिंह बोपाराय / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा...
Translate »
error: Content is protected !!