11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

by

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। इन 11 गैंगस्टर में 9 पंजाबी हैं। यह क्रिमिनल्स लोअर मैनलैंड गैंगवार से जुड़े बताए गए हैं। हालांकि इनमें पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस अटैक करवाने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का नाम शामिल नहीं है।
11 गैंगस्टर में 9 पंजाबी :
ब्रिटिश कोलंबिया इन्फोर्समेंट यूनिट की लिस्ट में जगदीप चीमा, बरिंदर धालीवाल, गुरप्रीत धालीवाल, समरूप गिल, समदीप गिल, सुखदीप पंसल, अमरप्रीत समरा, रविंदर समरा और शकील बसरा का नाम है। इसके अलावा रिचर्ड जोसेफ और एंडी का नाम भी शामिल है। कनाडा पुलिस ने कहा कि वह पब्लिक सेफ्टी के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की उन पर पूरी नजर है। लोग एहतियात बरतें, इसलिए यह पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर उषा रानी को थाना सिटी फगवाड़ा का प्रभारी किया नियुक्त

फगवाड़ा /होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा शहर के थाना सिटी में इंस्पेक्टर उषा रानी को प्रभारी नियुक्त किया गया, इंस्पेक्टर उषा रानी होशियारपुर के थाना मेंहटीयाना और सिटी होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना,...
article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए धरने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा तो नहीं हुआ : संजीव तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत-पाकिस्तान के चलते तनाव के कारण सरहदी प्रदेश पंजाब के जितने भी डैम जा रिजर्वॉयर हैं दुश्मन के निशाने पर रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखती है...
Translate »
error: Content is protected !!