176 ग्राम चरस बरामद : तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से की बरामद

by

एएम नाथ।  चम्बा  :  प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 176 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  बुधवार को पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में शाम के समय रोजमर्रा की तरह पुलिस दल चैक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान करीब सवा 4 बजे चम्बा से पठानकोट जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका गया।

                     पुलिस दल ने जब बस में रखे गए सामान और उसमें बैठे यात्रियों की गहनता से जांच की तो बस में सवार एक व्यक्ति जांच के दौरान थोड़ा घबराने लगा।  व्यक्ति को घबराया देख पुलिस ने जब उक्त उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 176 ग्राम चरस बरामद हई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम खान पुत्र नूर मोहम्मद (35) निवासी सरदोरा डाकघर भंजराडू तहसील चुराह जिला चम्बा बताया। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 से

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। हिमाचल सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना जिले में विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 मार्च: वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार धर्मशाला स्थित होटल कुणाल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए के महान शहीदों को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
Translate »
error: Content is protected !!