18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

by

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने रविवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गृह विधानसभा सीट नादौन सहित अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कई स्थानों पर सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए भी ये आरोप लगाए.  सोमवार को अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘अब तक के सिर्फ 18 महीने के कार्यकाल में राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है. बावजूद इसके इस सरकार के पास राज्य में विकास कार्य कराने के लिए बजट नहीं है.’

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार देती कुछ नहीं, बल्कि लगातार लोगों से वसूली की योजनाएं बनाती रहती है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र नादौन भी इससे अछूता नहीं है.

‘हर तरफ है टैक्स का बोझ’ :   अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, हर जगह टैक्स का बोझ है. पिछली भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है और ग्रामीण आबादी पर पानी के शुल्क का बोझ डाला गया है.’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पहले ही राज्य में 16.5 लाख से अधिक लोगों को अपने प्राथमिक सदस्यों के रूप में नामांकित कर लिया है और काम अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की असली रीढ़ होते हैं और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

48 लाख रुपये लिए-डंकी रूट से शख्स को भेजा अमेरिका : डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाला मुख्य आरोपी NIA ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : एनआईए ने रविवार को डंकी रूट के जरिये अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने जल शक्ति विभाग को सिरमौर जिला में पेयजल समस्या से निपटने के आवश्यक निर्देश दिए : उद्योग मंत्री ने की जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता

नाहन,19 जून। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा जिला स्तरीय शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!