2 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बैंक कैशियर गिरफ्तार : 120 खाता धारकों को लगाया चूना

by

कादियां। पुलिस ने बहुचर्चित बैंक आफ बड़ौदा की कादियां ब्रांच में करोड़ों के हुए धोखाधड़ी मामले में कैशियर तलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए की।

गौरतलब है कि आरोपित ने बैंक खाता धारकों के खातों से करोड़ों रुपये धोखे से निकाल लिए थे। तलजिंदर सिंह संत नगर कादियां का निवासी है। वह गत एक वर्ष से बड़ी चालाकी से खताधारकों के खातों से पैसे निकाल रहा था। इसका खुलासा जनवरी 2025 में तब हुआ जब एक खाताधारक अपने पैसे निकालने बैंक गया, मगर उसके खाते में पैसे नहीं थे।

इस घटना के बाद पता चला कि करीब 120 बैंक खाताधारकों के साथ वह धोखाधड़ी कर चुका है। खाताधारक कई बार पुलिस और बैंक से न्याय की गुहार लगाते रहे। जब उनकी गुहार नहीं सुनी गई तो बैंक खाताधारकों ने पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कादियां के विधायक प्रताप बाजवा से मुलाकात की और न्याय पाने में मदद की गुहार लगाई।

इस पर उन्होंने एसएसपी बटाला को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने इस केस की गंभीरता से जांच कार्रवाई तो 19 जुलाई 2025 को पहली बार कादियां थाने में मामला दर्ज किया गया था। तलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद लेफ्टिनेंट रूही भगत, राजेश कुमार सहित कई खाताधारकों ने प्रताप बाजवा, मीडिया और सुहैल कासिम मीर का धन्यवाद किया।

लेफ्टिनेंट रूही भगत ने आरोप लगाया कि तलजिंदर सिंह लंबे समय से धोखाधड़ी कर रहा था। वह अकेले इस मामले में शामिल नहीं है बल्कि यह धोखाधड़ी बैंक के उच्चाधिकारियों के साथ मिलीभगत से ही संभव हुई है। यह दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का केस है।

अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो हमें इतना लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ता। आखिर दस महीने बाद पुलिस ने विधायक के आदेश पर कार्रवाई की है, जिससे शक प्रशासन पर भी जाता है। यह पुलिस की ड्यूटी थी कि केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार...
article-image
पंजाब

22 IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए तबादले : ज्योति यादव को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह  को एसएसपी रोपड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 10 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में कुल...
Translate »
error: Content is protected !!