20 जून तक करवाएं अपने हिमकेयर कार्ड को रिन्यू – डीसी

by

ऊना – प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति अपने हिमकेयर कार्ड को 20 जून तक रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हिम केयर योजना के तहत पात्र परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। यदि किसी परिवार में पांच से अधिक सदस्य हैं तो उनके दो कार्ड बनते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
बीपीएल परिवारों के लिए कोई प्रीमियम नहीं
हिमकेयर योजना के बारे में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रूपए के निःशुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम की दरें विभिन्न श्रेणियों के आधार पर तय की गई है। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और पंजीकृत रेहड़ी फड़ी वालों से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड डे-मील वर्कर, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसाइटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसाइटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी) संस्थानों, एवं अनुबंध कर्मचारी से केवल 365 रूपए और इनके अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारी नहीं हैं, वे 1000 रूपए देकर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा सकते हैं। योजना में सभी तरह की आम बीमारियों को शामिल किया गया है जिसमें लगभग 1800 उपचार प्रक्रियाएं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

समाचार , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 82.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने आज चम्बा दौरे के दौरान ज़िला चम्बा के लिए 82.14 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 4.55 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की चुप्पी उठाती है सवाल”… जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप मुख्य सचिव विवाद पर गरमाई सियासत : सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर

बेनामी डील और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच की मांग तेज एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में मुख्य सचिव (सीएस) से जुड़े विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!