21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

by

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश से लाया गया था। वसूली और आपसी गैंगवार में इन असलहों का इस्तेमाल किया जाना था। रवि बलाचौरिया के कहने पर यह हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। असलहे की ये खेप मोहाली, खरड़ और नवांशहर में विभिन्न अपराधियों तक पहुंचाई जानी थी।
एडीजीपी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि थाना छाजली पुलिस ने सूचना मिलने पर महलां चौक में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जब उनकी तलाशी ली तो बैग में 21 पिस्तौल मिले। दोनों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ रॉक निवासी लुधियाना और करन शर्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना छाजली में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध असलहा लेकर आ रहे थे। बस बदलने के खातिर महलां चौक पर उतरे, जहां पुलिस पार्टी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपियों से असलहे की यह खेप राजीव कौशल उर्फ गग्गू निवासी देहलां जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने मंगवाई थी। उसने ही अवैध हथियार बनाने वाले व्यक्ति से इनका संपर्क करवाया था। इनके आने-जाने और अन्य खर्च के संबंध में राजीव कौशल के इशारे पर पैसे ट्रांसफर करने वाले हेमंत मनहोता निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही राजीव कौशल को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। आरोपी राजीव कौशल से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि उसका संपर्क रवि बलाचौरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ अपराधियों से है और इसने रवि बलाचौरिया के कहने पर यह हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। असलहे की ये खेप मोहाली, खरड़ और नवांशहर में विभिन्न अपराधियों तक पहुंचाई जानी थी। इन हथियारों का इस्तेमाल वसूली और गैंगवार में किया जाना था। यह खुलासा राजीव कौशल ने किया। एक मोबाइल भी फिरोजपुर जेल में बरामद किया गया है। इसका इस्तेमाल आरोपी राजीव कौशल करता था।
संगरूर पुलिस ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वह अपराधियों तक हथियार पहुंचाता था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर हथियार बनाने वाले तक पहुंचने में जुटी है। हथियार बनाने वाला भी बुरहानपुर का रहने वाला है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ रॉक के खिलाफ लुधियाना और पटियाला के विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं और राजीव कौशल उर्फ गग्गू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के थानों में 19 मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे के करीबियों ने वसूले 15 लाख, फिर भी नहीं दिया ठेका, ठेकेदार ने की ख़ुदकुशी?

बैंगलोर: कर्नाटक के बीदर में ठेकेदार सचिन मोंगप्पा पांचाल की ख़ुदकुशी के मामले ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सचिन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, और अपने सुसाइड...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में डेंगू जागरूकता शिविर लगाया गया

गढ़शंकर – सेहत विभाग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने, डेंगू व मलेरिया बुखार से दूर रखने के लिए चलाये गए अभियान के तहत एसएमओ डॉ रुघवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पीसीएच पोसी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासखंड चंबा ,भटियात, तीसा में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें : 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क- 01899-222401 एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के विभिन्न विकासखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!