22 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो गाड़ी रावी में गिरी

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक बोलेरो (HP 01C 3737) रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में 22 वर्षीय चालक सुनील कुमार पुत्र किश़ो राम निवासी कुठेड ग्राम पंचायत किलोड (लिल्ह) की दर्दनाक मौत हो गई। ये बोलरो गाड़ी विद्युत परियोजना में किराए पर लगी हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार उक्त गाड़ी चालक प्रोजेक्ट वालों की शिफ्ट छोड़कर वापस ज्यूरा की तरफ जा रहा था। अचानक ज्यूरा मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और रावी नदी में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता चालक को ढूंढना शुरू किया। फायर ब्रिगेड स्थानीय लोग व पुलिस वालों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लापता चालक का शव रावी नदी से बरामद किया। काफी अंधेरा होने के चलते चालक को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम द्वारा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया है जहां मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है कि किस कारण ये हादसा पेश आया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन : नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर, उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरार्ष्टारीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान के तहत नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया, जिस पर कोई भी नागरिक अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कल से धर्मशाला में सजेगी सरकार, तपोवन में गूंजेंगे 744 सवाल, विपक्ष ने कस ली कमर

शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव और 744 सवालों पर तीखी चर्चा होने की उम्मीद एएम नाथ। धर्मशाला : पहाड़ों की रानी शिमला से अब सरकार का ठिकाना...
Translate »
error: Content is protected !!