24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : पुलिस ने पति को हिरासत लिया, मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामला दर्ज

by

बिलासपुर : घुमारवीं शहर के साथ लगते गांव पटटा में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है तथा मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, गत रात्रि हेमा देवी व उसके परिवार के सदस्य खाना खाकर अपने कमरे में चले गए।करीब दस बजे हेमा के पति आशीष ने देखा कि काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने सोचा कि वह कपड़े आदि प्रेस कर रही है। लेकिन जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने जबरन खोला। इस दौरान देखा कि हेमा फंदे से लटक रही है। ससुरालियों ने उसे तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 24 वर्षीय विवाहिता हेमा के माता-पिता व परिवार को भी घटना की जानकारी दी गई और वह भी तुरंत घुमारवीं पहुंचे।
बताया जा रहा है कि छह माह पहले आशीष का विवाह स्वाहण की हेमा के साथ हुआ था। पुलिस में दर्ज शिकायत में विवाहिता के पिता भाग सिंह निवासी बोही ने आरोप लगाया है कि आशीष और उसकी सास रोशनी देवी उसके साथ मारपीट करते थे और उसे दहेज के लिए प्रताडित करते थे। यह बात उसने मोबाईल फोन पर अपने भाई शिव कुमार को भी बताई थी और उसे ले जाने के लिए कहा था। उन्होंने पुलिस में दर्ज शिकायत में आशंका जताई है कि उसकी सास, चाची सास, पति, जेठ और जेठानी ने उनकी बेटी को मारा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थकों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जयराम ठाकुर ने मनाया लोहड़ी का पर्व

ए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान उनके अधिकारिक आवास ग्रांट लॉज 12 पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और पार्टी के नेताओं का जमावड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ज्वाली में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें:प्रो. चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली, 18 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वाली में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वाली उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

एएम नाथ । शिमला : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में...
Translate »
error: Content is protected !!