26 जुलाई को होगा युवा मंडलों का चयन, ऑन द स्पॉट पहुंचकर भी हो सकते हैं चयन प्रक्रिया में शामिल

by
धर्मशाला, 22 जुलाई :  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में नोडल युवा मण्डल योजना के तहत वर्ष 2023-25 के लिए खंड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों व संस्थाओं से आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि इसके तहत नोडल युवा मण्डलों का चयन 26 जुलाई, 2023 को किया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन स्वैच्छिक संस्था/ युवा क्लब/ युवा मण्डल ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे अपने पिछले दो वर्ष के कार्यक्रम व गतिविधियों के विवरण तथा रिपोर्ट फाइल सहित 26 जुलाई को कार्यालय जिला युवा सेवा एवं अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला (खेल परिसर धर्मशाला) में व्यक्तिगत रूप से पहुंच कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें
उन्होंने बताया कि भाग लेने के लिए युवा मण्डल या संस्था सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1860 (संशोधित 2006) में पंजीकृत युवा स्वैच्छिक संस्थाएं/ युवा मण्डल) के तहत पंजीकृत होने चाहिए। आवेदन पत्र के साथ पिछले दो वर्षों में की गई युवा विकासात्मक गतिविधियों का पूर्ण ब्यौरा/फाइल, सभी कार्यक्रम/गतिविधियों की रिपोर्ट जिसमें सत्यापित फोटो व प्रेस न्यूज कटिंग फाइल में लगी हो, भी संलग्न करें। साथ ही निष्पादित युवा गतिविधियों के लाभार्थी अथवा सम्बन्धित विभाग से सत्यापित प्रमाण-पत्र भी लगाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा मण्डल इन सब दस्तावेजों के साथ 26 जुलाई को जिला युवा सेवा एवं अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला (खेल परिसर धर्मशाला) में व्यक्तिगत रूप से पहुंचना सुनिश्चित करें।
यह रहेगा कार्य
उन्होंने जानकारी दी कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राज्य युवा बोर्ड के सौजन्य से प्रति दो वर्षों के अन्तराल के उपरान्त खण्ड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों/संस्थाओं में से नोडल युवा दल का चयन किया जाता है। चयनित युवा मण्डल एवं योजना के अंतर्गत अनुबन्धित युवा स्वयंसेवी के माध्यम से आगामी दो वर्षों तक युवा विकासात्मक गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
योजना में खंड स्तर पर प्रति वर्ष नोडल युवा मण्डल/संस्था के माध्यम से ही 35000 रुपये का खेल व सांस्कृतिक सामग्री अनुदान और विकास खण्ड के लिए चयनित युवा स्वयंसेवी के लिए 3000 रूपये मासिक मानदेय का भी प्रावधान है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधा और निगरानी व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर ड्रोन सक्षम शासन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : राज्य सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधा और निगरानी व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया : भटियात नुआला कमेटी को 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात नुआला कमेटी द्वारा गत साँय धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक ईकाइयां जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित

ऊना, 17 मई – भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!