266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

by

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 327 लाइसेंस की जांच की गई है तथा उसमें से 266 लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। रद्द किए गए लाइसेंस में ज्यादातर लाइसेंस विदेशी नागरिकता हासिल करने वाले व्यक्ति, कोर्ट केस या वृद्ध व्यक्तियों के ही हैं। उन्होंने बताया कि 50 लोगों द्वारा समय पर लाइसेंस अपडेट नहीं करवाए गए तथा ऐसे में उन्हें मुअतल किया गया है। एडीसी वर्मा ने बताया कि जिले में उक्त रद्द व मुअतल की कार्रवाई के उपरांत बाकी बचे 2 हजार 11 असला लाइसेंस भी समिक्षा के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि नए लाईसेंस तीन महीने तक जारी न करने की हिदायतों के अनुसार रोके जाने के अलावा नई अर्जियों के बिनेकार की पुलिस पड़ताल, उसके हथियार रखने की जरूरत, 70 वर्ष से अधिक वाले की मैडिकल फिटनैस आदि कारनों को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनआरआई बैल्ड वाला जिला होने के कारण असला डीलरों के पास समय से जमा पड़े हथियारों का वेरवा भी मांगा गया है ताकि उस संबंधी भी अगली कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच के आधार पर लाइसेंस रद्द किए गए हैं तथा आने वाले समय में असला डीलरों के पास जमा हथियारों की भी पड़ताल की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता बनर्जी ने भवानीपुर में अपनी सीट भी गंवाई… बंगाल में TMC का सूपड़ा साफ, BJP को प्रचंड बहुमत आंकड़ा 200 के पार

भारत निर्वाचन आयोग  द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक चौंकाने वाले उलटफेर के साथ राज्य के राजनीतिक नक्शे को पूरी तरह बदल दिया। इससे तृणमूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बिग बैश लीग पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का आरोप साबित नहीं कर सकी पुलिस : तीन युवक बरी

चंडीगढ़, 29 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के एक क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट की बैठक में राइट टू बिजनेस एक्ट में संशोधनों को मिली मंजूरी….. लिमिट को बढ़ाकर किया 125 करोड़

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों में जीएसटी 2.0 में संशोधन, राज्य में उद्योग को बढ़ावा...
article-image
पंजाब

उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कॉलेज और महंत सत्य व्रत नंद गिरी का बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, आशिका जैन ने जानकारी दी कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
Translate »
error: Content is protected !!