5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर को जब वह काम से घर आया तो मेरी मां गुरमेज कौर ने बताया कि उसके पिता भजन सिंह 75 के फोन नंबर पर अज्ञात लोगों ने फोन किया था। उसने व्हाट्सएप और फोन के जरिए 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर उसने 5 लाख रुपये नहीं दिए तो उसके अन्य महिला के साथ बनाया गया अश्लील वीडियो नेट पर वायरल कर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद भजन सिंह बहुत परेशान हो गया और वह बिना बताए घर छोड़कर कहीं चला गया, जिसे ढूंढने की उसने काफी कोशिश की और कल किसी ने उसे बताया कि भजन सिंह का शव चोई में एक पेड़ से लटका हुआ है।
सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव वाले की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने गुहार लगाई कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि उनके धमकी भरे फोन कॉल से परेशान हो उसके पिता ने आत्महत्या की हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

न्यासा मल्टीप्लास्ट बाथड़ी में हेल्पर के 40 पद अधिसूचित

ऊना : मैसर्ज न्यासा मल्टीप्लास्ट बाथड़ी में हेल्पर के 40 पद अधिसूचित किए गए है, जिनमें 20 पद पुरूष व 20 पद महिलाओं के भरे जाएंगे। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि हम सबका अपना मेला, जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – DC अपूर्व देवगन

देव समाज की परंपराओं का होगा संपूर्ण सम्मान, भव्य और व्यवस्थित तरीके से निकलेगी जलेब मेले में सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता पर रहेगा फोकस मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के...
Translate »
error: Content is protected !!