57 युवकों को छुड़ाया : अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे थे

by

जालंधर : कपूरथला रोड पर गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने छुड़ाया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन जालंधर की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर की देखरेख में की गई। एसपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परविंदर सिंह, अमन बसरा (फगवाड़ा) और विशाल शर्मा (तलवंडी चौधरियां, कपूरथला) गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं।
जब पुलिस मीमम, सिविल अस्पताल की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर लोकेशन पर पहुंचे तो वहां के हालात बहुत खराब थे। वहां पर 57 के करीब युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था। कमरों में खिड़की तक नहीं बनी थी। पुलिस को युवकों ने जानकारी दी है कि उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक प्रत्येक युवक से 15 से 20 हजार रुपये हर महीने का खर्च ले रहे थे। जब टीमों ने जांच की तो पता चला कि वहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों को नशे के दलदल में धकेला जा रहा था। उनका जीवन नर्क जैसा हो गया था। सर्च के दौरान पुलिस को 80 नशीली गोलियां, दो टीके और अन्य सामग्री बरामद किया। पुलिस ने नशा छुड़ाओ केंद्र संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस, 342 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवन के वास्तु दोष बारी _बारी से सबको खा जाते हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भवन की वास्तु हमारे जीवन में अत्यन्त ही महत्वपूर्ण प्रभाव रखती हैं भवन की वास्तु सही तो प्रभाव सही ओर वास्तु ग़लत तो प्रभाव भी ग़लत। लेकिन यह ग़लत बारी _बारी...
article-image
पंजाब

क्रिप्टो ठग भाई-बहन का पर्दाफाश : फर्जी वेबसाइट से 4.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी

बुढलाडा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली की ओर से गिरफ्तार करने के बाद बुढलाडा अदालत में पेश किया।...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी कॉम का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर: पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. कॉम चौथे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा तरनप्रीत कौर पुत्री निर्मल सिंह ने 538 अंक प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु”...
Translate »
error: Content is protected !!