एम्स चारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए होगा परिधीय सड़क का निर्माण – पंकज राय

by

बिलासपुर 29 जनवरी:- निर्माणाधीन एम्स बिलासपुर की चारदीवारी के निर्माण से राजपुरा तथा नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गई शिकायत के बारे में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, एम्स प्रबंधन व निर्माण कर रही कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि एम्स के साथ लग रहे गांव के लोगों के रास्तों के प्रभावित होने से सम्बन्धित शिकायत को मौके पर निपटाने के लिए निदेशक एवं उप निदेशक एम्स, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर तथा एचएससीसी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि तथा प्रभावित लोगों के मध्य बातचीत की गई तथा समस्या का समाधान निकाला गया।
उपायुक्त ने बताया कि उक्त गांव के लोगों को रास्ता देने के लिए अलग से एक परिधीय सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों की रास्ते प्रभावित होने की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उक्त मामले को निपटाने के लिए प्रभावित लोगों से मौके पर जाकर बातचीत की गई।
उन्होंने बताया कि परिधीय सड़क के निर्माण से गांव के लोगों की समस्या का समाधान होगा तथा एम्स की चारदीवारी के निर्माण का कार्य भी र्निविघ्न पूर्ण होगा।
इस दौरान कार्यकारी निदेशक एम्स डॉ. वीर सिंह नेगी, उप चिकित्सा अधिक्षक एम्स डॉ. संजय विक्रांत, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, तहसीलदार सदर हरि सिंह यादव तथा एचएससीसी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि सहित प्रभावित लोग भी उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

6 लोगों का मर्डर किया और जमानत CJM आपको दे रहे : सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चार लोगों के द्वारा दायर की गई एसएलपी को खारिज कर दिया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रियूंड में वन विभाग अब नहीं वसूल पाएगा फीस : आदि हिमानी में दोबारा लगेंगी सोलर लाइट्स :सुधीर शर्मा

धर्मशाला।  आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते उखाड़ी गई सोलर लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। रविवार को वीडियो बयान जारी करके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ने परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण व संशोधन की सुविधा शुरू

जिन परिवारों को नहीं हुआं पंजीकरण वह 31 मार्च तक करा सकते है बीबीएन, 26 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के लिए परिवार सर्वे के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!