डीसी राहुल कुमार बिलासपुर ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना : मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। शाहतलाई | 27 जुलाई :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया और मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
 करीब 2.75 करोड़ रूपए की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व निकासी द्वारों का निर्माण भी शामिल है। डीसी ने बताया कि ये सभी कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे।
May be an image of 4 people and text
 चरण गंगा नदी किनारे सुनियोजित स्नान घाट के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान सुविधा मिल सके।
  इसके पश्चात उपायुक्त ने गुरुनाझड़ी मंदिर जाकर शीश नवाया और वहाँ चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मंदिर विकास के लिए दिल्ली निवासी श्रद्धालु नरेश द्वारा 1 करोड़ रूपए की राशि सहयोग स्वरूप दी गई है।
May be an image of 4 people, newsroom and text that says "ਧੈन ਸન્દर"
 मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित गौ-सदन के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए।
 इस मौके पर मंदिर न्यास प्रभारी एवं एसडीओ विजय ठाकुर, कर्मचारी प्रेम लाल व शिवम् चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य हो रही : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेगी। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा लोक लेखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में प्रथम चरण पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न : ग्राम पंचायत तुंग से प्यारे लाल, श्रीकोट से चंद्रा ठाकुर और मशियार से नोक सिंह बने प्रधान।

मतगणना पूरी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर, लोक नृत्य और ढोल-नगाड़ों से मना जश्न। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार के अंतर्गत तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत तुंग,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!