नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो : सरपंच जतिंद्र ज्योति

by

गढ़शंकर: सत्तर वर्ष बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो गढ़शंकर से दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी चुने गए है। अव सभी नशे के धंधा करने वाले इसे बंद कर दें अन्यथा मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी व प्रशासन से मिलकर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह शब्द सरपंच जतिंद्र ज्योती नंबरदार ने कहे।
उन्होंने कहा कि हमारे गांक के निकट कई शव मिल चुके है। जिनकी बाजूओं में नशे की सिरंजे लगी हुई थी और नशीले पदार्थ वेचने वाले वेलगाम घूम रहे है। विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी से मिलकर इस धंधे को बंद करवाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करेगें। उन्होंने कहा कि नशे का जो भी धंधा छोडऩा चाहते है सरकार उन लोगो को रोजगार मुहैया करवाए और जो फिर भी नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो। उन्होंने कहा कि नशा ही सबसे बड़ा पंजाब के लिए खतरनाक है। नशे ने पंजाब की युवा पीढ़ी को भारी नुकसान किया है और नशे के कारण अपराधिक घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। इसलिए अव आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगो को और हमें उम्मीद है कि नशीले पदार्थो का धंधा बंद करवाने के लिए पहले दिन से ही कड़े कदम उठाए जाएगे।
फोटो: सरपंच जतिंद्र ज्योति

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक साजिश : भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर कार में जिंदा जलाया, 90 लाख हड़पने के लिए रची थी साजिश

रकाबगंज : बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परसौल निवासी रामवीर...
article-image
पंजाब

संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया

होशियारपुर ।   सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा रजि. होशियारपुर के प्रधान मास्टर हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

7 औद्योगिक ईकाईयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किए जारी : बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाईयों को दी जा रही है बेहतरीन सेवाएं: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 26 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सोमवार को जून माह में पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट-2020 के अंतर्गत जिले की 7 औद्योगिक ईकाइयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी करने की मंजूरी...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के दफ्तर के बाहर अकाली दल ने फूंका पुतला….कांग्रेस प्रधान ने तोड़फोड़ के आरोप लगाए

चंडीगढ़ : कांग्रेस दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके गए। अकाली नेता सरबजीत झिज्जर ने कहा कि कांग्रेस विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!