ऊना के निजी होटल में डलहौजी की महिला चिट्टे सहित गिरफ्तार

by

एएम नाथ। ऊना : ऊना पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक निजी होटल में एसआईयू टीम ने गत देर रात दबिश देकर 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक सुनील कुमार (प्रभारी, SIU ऊना) की अगुवाई में टीम ने होटल अपना निवास, टाहलीवाल में छापेमारी की। जांच के दौरान होटल के एक कमरे से महिला के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला की उम्र 39 वर्ष बताई जा रही है और वह डलहौजी, जिला चंबा की निवासी है।
पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नितिन गडकरी से रानीताल-कोटला, घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आग्रह

गत बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन के लिए 172.97 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध एएम नाथ। नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप

मुख्यमंत्री 2 नवंबर को करेंगे प्रतियोगिता का समापन बैजनाथ, 23 अक्तूबर : बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। बिलासपुर  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग...
Translate »
error: Content is protected !!