आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

by

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा : सीडीपीओ राजेश राय

बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। चम्बा :  शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए ब्लाक समिति हाल चम्बा में महिला एवं बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को आरंभ हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला श्री राजेश राय की अध्यक्षता में आरंभ हुई इस कार्यशाला का पहला दिन ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर केंद्रित रहा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मैहला श्री राजेश राय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होगा, जब प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवहारिक रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन पढ़ाई, दूसरे दिन पोषण तथा अंतिम दिन पोषण एवं पढ़ाई विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण मिशन पोषण 2.0 के लक्ष्य की प्राप्ति तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा, जिससे प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यशाला में खंड समन्वयक संजय कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक नीलम कुमारी, रेखा देवी, रंजना कुमारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन गांव की ओर अभियान बारे समीक्षा बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में अग्निवीर जवान पर ढाबा संचालक ने किया लोहे की रॉड से हमला : निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगने पर हुई कहासुनी

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले के लोहरी क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर भारतीय सेना के अग्निवीर जवान से मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 महीने बाद जिंदा लौटी महिला : मर्डर के इलजाम में सजा काट रहे थे 4 लोग

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 महीने पहले मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा लौट आई. इस घटना से पुलिस, परिवार और प्रशासन सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 7 लाख रुपये लागत के बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के खिलाड़ियों...
Translate »
error: Content is protected !!