प्रशासनिक फेरबदल : आधा दर्जन एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

by

एएम नाथ । शिमला, 28 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेशों के तहत कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों के साथ अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि कुछ की नई तैनाती की गई है।

शरवण कुमार इस समय राज्य नागरिक आपूर्ति निगम शिमला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्हें राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड शिमला में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं जगन ठाकुर हिमफेड शिमला में प्रबंध निदेशक हैं और अब बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) बद्दी, जिला सोलन में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

अनिल कुमार वर्तमान में राज्य सरकार में अतिरिक्त सचिव (राजस्व) हैं और अतिरिक्त सचिव (शिक्षा) का कार्य भी देख रहे हैं। अब वह निदेशक एस्टेट्स का अतिरिक्त दायित्व भी सम्भालेंगे। अनुपम कुमार डॉ. राधा कृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे और तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अब उन्हें इसी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियमित आधार पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. (मेजर सेवानिवृत्त) अवनिंदर कुमार अब तक तैनाती की प्रतीक्षा में थे। उन्हें डॉ. राधा कृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। भानु गुप्ता के पहले आदेश निदेशक एस्टेट्स के पद के लिए थे, लेकिन अब उन्हें संयुक्त निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन शिमला के रूप में तैनात किया गया है।

प्रिया नागटा बीबीएनडीए बद्दी में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं। अवकाश पूरा होने के बाद उन्हें कार्मिक विभाग (पूल) सचिवालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सभी आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से

हमीरपुर 08 जनवरी। भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का 70 प्रतिशत भुगतान पर हुआ खर्च

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए 70 प्रतिशत ऋण का उपयोग पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पद की दौड़ : दावेदार दिल्ली दरबार में हाजिरी भर अपना अपना पक्ष रखने की कवायद में जुटे

ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों को तिथि निकट आती जा रही है तौ कांग्रेस की और से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं ने केंद्रीय नेताओं व पार्टी हाईकमान के दिल्ली दरबार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्वत लेते पटवारी सहायक गिरफ्तार, कानूनगो और पटवारी भी विजिलेंस के शिकंजे में

मम्यूटेशन के बदले मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, आठ दिन पहले रिटायर होने वाला कानूनगो भी गिरफ्तार गोहर में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, जमीन नामांतरण मामले में तीन राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार का...
Translate »
error: Content is protected !!