कांगड़ा में करंट लगने से महिला की मौत, प्लग लगाते समय हुआ हादसा

by

पानी की गागर रखकर बिजली बोर्ड में प्लग लगाने गई महिला की गई जान

सीपीआर देने के बाद भी नहीं बच सकी महिला, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सरोत्री गांव में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सरोज कुमारी, पत्नी कृष्ण चंद, के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सरोज कुमारी रोज़ की तरह बाहर से पानी की गागर भरकर घर लौटी थीं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने पानी का बर्तन नीचे रखा और किसी घरेलू कार्य के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह अचानक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने के लिए प्राथमिक सहायता के तौर पर सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्यूटी के दौरान करंट से लाइनमैन की मौत : बिजली चालू होने से हुआ हादसा

खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान, शादी के कुछ माह बाद उजड़ गया परिवार एएम नाथ। पालमपुर : कांगड़ा जिला के विद्युत उपमंडल विंद्रावन...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम गार्ड्स वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : आंतरिक सुरक्षा को सृदृढ़ बनाने में होम गार्ड्स की अहम भूमिका: पठानिया

चेयर रेस तथा रस्साकस्सी में अव्वल जवानों को किया सम्मानित धर्मशाला, शाहपुर, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा स्थितियों के रखरखाव में पुलिस की तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट 2024-25: सदन में हंगामा, अली खड्ड योजना पर विपक्ष का वाकआउट

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, प्रश्नकाल के बाद अर्की की अली खड्ड योजना...
Translate »
error: Content is protected !!