मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

by

मणिमहेश यात्रा में पंजीकरण रहेगा अनिवार्य, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बिना अधिकृत गाइड परिक्रमा मार्ग पर नहीं मिलेगी अनुमति

एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र चंबा में मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मंडलायुक्त ने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण शुल्क संबंधी निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि परिक्रमा मार्ग पर केवल अधिकृत एवं प्रशिक्षित गाइड के साथ ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थलों तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को यात्रा मार्गों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोगा सेक्स स्कैंडल : 4 पूर्व पुलिस अफसरों में से 3 को 5-5 तो 1 को 8 साल की सजा, सजा के साथ कोर्ट ने दो-दो लाख रुपये जुर्माना – अकाली नेता मक्खन और सुखराज सभी आरोपों से बरी

 मोहाली :  18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयपुर घूमने गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ सीएम ने वीडियो कॉल से की बात, जानें उनके अनुभव

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला मंडी के चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट (सीसीआई) सुन्दरनगर, तल्यार, भरनल और डैहर में रह रहे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ इन दिनों एक विशेष शैक्षणिक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!