प्रेम संबंध का मामला : घर बुलाकर बांधा और कुल्हाड़ी से काट डाला

by

फरीदकोट :  गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक के हाथ-पैर और मुंह बांधने के बाद उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता हरनेक सिंह, जो पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसने परिवार को बताया था कि गांव मचाकी कलां में विवाहित और गांव पिपली निवासी हरप्रीत कौर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रही थी। परिवार इस मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की तैयारी कर रहा था।
रविवार शाम को अर्शदीप के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शक के आधार पर जब वे गांव पिपली पहुंचे तो हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह पर लगाया।
थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उपायुक्त ने जानी शैक्षणिक प्रगति कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के शिक्षकों को दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मंगलवार को कोलका क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!