युवक ने मां के साथ की बदसलूकी : बहन पर भी आरी से हमला कर किया घायल

by

रोहित जसवाल l ऊना :  हरोली विधानसभा हल्के के गांव दुलैहड़ गांव में एक युवक ने अपनी मां के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर अपनी बहन पर आरी से कथित तौर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके इलावा जब शोर-शराबा सुनकर आरोपी के अन्य दो रिश्तेदार बीच-बचाव करने आए, तो उसने उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस थाने  में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में 22 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब वह घर में ब्रश कर रही थी, तभी उसका भाई किसी बात को लेकर अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के अनुसार, “जब बहन ने अपने भाई को समझाने और मां के साथ बदसलूकी न करने की बात कही, तो आरोपी आगबबूला हो गया। इस दौरान हुई बहस के बाद उसने अचानक वहां रखी आरी उठा ली और अपनी बहन पर हमला कर दिया।”

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में युवती के कान के पास गंभीर चोट आई है। उसकी चीख-पुकार सुनकर उनके परिवार की एक बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंची और बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इस बीच-बचाव के दौरान परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने घायल युवती को तुरंत दुलैहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने और शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगजीतनगर के राहुल पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, पट्टा मेहलोग, 25 मार्च (तारा) : क्षेत्र की जागजीतनगर पंचायत से संबंध रखने वाले राहुल पहलवान ने ऊना में हुई अंडर 20 व 61 किलो ग्राम भार वर्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 21 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध शराब, नकदी, सोना व नशीले पदार्थ किए बरामद

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव विभाग के निर्देशों पर सरकारी अमला पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बना हुआ है। इस कड़ी में न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की दिन-रात चेकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

बी बी एन, 18 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट और कॉमर्स विभाग द्वारा “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी०...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
Translate »
error: Content is protected !!