होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

by

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर एक महिला के साथ स्थानीय होटल में देख लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि, स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया और पुलिसला था। इसी दौरान पत्नी को सूचना मिली कि उसका पति एक होटल में मौजूद है। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई। वहां पति को कथित तौर पर एक महिला के साथ देखकर पत्नी ने विरोध तक नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार सैनिक घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान पत्नी को सूचना मिली कि उसका पति एक होटल में मौजूद है। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई। वहां पति को कथित तौर पर एक महिला के साथ देखकर पत्नी ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
होटल मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया।
मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर समझौते के बाद मामला फिलहाल शांत बताया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर: वीरेंद्र कंवर

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित ऊना, 7 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं जिला स्वास्थ्य ऊना के संयुक्त तत्वाधान में गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित नशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
Translate »
error: Content is protected !!