इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी तथा डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला को मांग पत्र दिया गया।

इस अवसर पर उक्त नुमाइंदों ने बताया कि उनके गांवों के नजदीक बस्ती सांसिया सरकारी कॉलोनियां (देनोवाल खुर्द) में धड़ल्ले से चिट्टा तथा अन्य कई नशीले पदार्थ बिना किसी रोक-टोक के बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बस्ती सांसिया गढ़शंकर थाने से नवांशहर रोड पर 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस गांव में लगभग पूरे पंजाब से
नौजवान लड़के लड़कियां स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते बच्चे भारी मात्रा में नशा खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिससे प्रदेश का भविष्य नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। नशे के कारण कई घरों के इकलौते चिराग इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं तथा परिवारों के परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण अनेकों मौतें हो रही हैं। इसलिए नशे के इस कारोबार को तुरंत रोका जाए। इस अवसर पर विधायक रोड़ी द्वारा मौके पर डीएसपी को बुलाकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश देते हुए पंचायतों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इलाके को नशे की दलदल से निकाला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी और उनकी पूरी...
article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

बिजली कटों के विरोध में पॉवरकॉम ऑफिस बीनेवाल में बीत इलाका वासियों के किया प्रदर्शन , पंजाब सरकार का पुतला फूंका

कार्यकारी इंजीनियर ने बीत इलाके के लिए 24 घंटे बिजली दो तीन में  पहले की तरह चालू करने का दिया आश्वाशन गढ़शंकर।  गढ़शंकर में पड़ते बीत इलाके में लग रहे बिजली के अघोषित लंबे...
article-image
पंजाब

भ्रष्ट मंत्रियों व अन्य के नाम व दस्तावेज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर पुलिस को दे : पंजाब के भले के लिए आए आगे

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को और तेज करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से भ्रष्टाचारियों के नामों की मांग की है। आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!