अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर अधिकांश नेताओं ने जताई सहमति – पंथक एकता के लिए अकाली दलों का एक मंच पर आना जरूरी: ढींडसा

by

चंडीगढ़, 7 अगस्त । शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि अकाली दल पुनर्सुरजीत और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच एकता पंजाब और पंथ के हित में होगी। उन्होंने कहा कि पंथक हितों की मजबूती और पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए दोनों राजनीतिक धाराओं का एक मंच पर आना आवश्यक है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींडसा ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही सभी पंथक ताकतों को एकजुट करने की पक्षधर रही है। इसी उद्देश्य से पार्टी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया था, ताकि विभिन्न दलों और संगठनों के साथ समन्वय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पार्टी की आंतरिक चर्चाओं के दौरान सांसद अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में स्वीकार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ था। उनके अनुसार, एक-दो नेताओं को छोड़कर अधिकांश पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाया और सहमति व्यक्त की।

ढींडसा ने कहा कि यह रुख इस बात का संकेत है कि पार्टी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पंथक एकजुटता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सभी पंथक दल व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एक साझा मंच पर आने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना …सुखबीर सिंह बादल की अपील

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यह जानकारी दी कि पार्टी ने जालंधर में एक बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की है, जो अब कार्यरत है। यह केंद्र...
article-image
पंजाब

आम, नीम, पीपल और बोहड़ …जिला मजिस्ट्रेट ने होशियारपुर में जारी किए विभिन्न पाबंदियों के आदेश: जानें किन चीजों पर रहेगी पूर्ण रोक

होशियारपुर, 6 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के भीतर सुरक्षा और पर्यावरण की...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
पंजाब

*कार्डिएक मौत हो जाने पर तलवाड दंपति ने लिया अंगदान का प्राण*

*मानवता की सेवा में किया शरीरदान* होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : यह शरीर नाशवान है अगर मानवता की सेवा में काम आ जाए तो इससे बड़ा कोई कार्य नहीं , इसी सोच पर आज मैंने और...
Translate »
error: Content is protected !!