पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, घर के पीछे 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला शव

by

बेटी ने मां को फोन पर बताया था- पिता खोद रहे हैं गड्ढा; संपर्क टूटने के बाद मां को हुआ शक, JCB से खुदाई में मिला शव

अमृतसर। अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में दफनाने का आरोप लगा है। युवती की पहचान नवनीत कौर (19) के रूप में हुई है।

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब युवती की मां सरबजीत कौर को बेटी के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने पर शक हुआ। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में JCB से खुदाई करवाई गई, जहां से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ।

मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मां बोली- पति को बेटी पर था शक

सरबजीत कौर के अनुसार, उनकी एक बेटी ने करीब आठ महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके पति को दूसरी बेटी नवनीत पर भी शक रहने लगा था कि उसका किसी के साथ संबंध है।

मां ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह 25 अगस्त को अपने मायके चली गई थी। उनके अनुसार, पति अक्सर उन्हें धमकाता था और घर छोड़कर चले जाने के लिए कहता था।

31 अगस्त को बेटी ने मां को फोन कर बताई थी गड्ढा खोदने की बात

सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को उनकी बेटी नवनीत ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान बेटी ने बताया था कि उसके पिता घर के बाहर एक गड्ढा खोद रहे हैं।

इसके बाद मां की बेटी से दोबारा बात नहीं हो सकी। मां के अनुसार, जब उन्होंने पति से बेटी के बारे में पूछा तो उसने अलग-अलग बातें बताईं। एक बार उसने कहा कि बेटी को छह महीने के लिए कहीं भेज दिया गया है।

नई मिट्टी देखकर गहराया शक

महिला ने बताया कि जब उन्होंने बेटी से बात कराने और उसकी आवाज सुनाने की बात कही तो भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनका शक और गहरा गया।

बुधवार को वह उस स्थान पर पहुंचीं, जहां बेटी ने फोन पर गड्ढा खोदने की बात बताई थी। वहां नई मिट्टी दिखाई देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और JCB की मदद से खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान वहां से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ।

शव कब्जे में, आरोपी पिता की तलाश जारी

मत्तेवाल थाना के SHO दलजीत सिंह ने बताया कि सरबजीत कौर ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पिता ने की और शव को एक-दो दिन पहले गड्ढे में दबा दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पिता वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा गहन जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर 15 जून तक खाली करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!