हिंदी दिवस पर पेखूबेला नवोदय विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन

by

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, प्राचार्य राज सिंह ने हिंदी के सम्मान और दैनिक प्रयोग पर दिया जोर

राकेश कुमार। ।  ऊना, 14 सितंबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह और स्टाफ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रसिद्ध गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। इसके बाद कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों तथा हिंदी अध्यापक नरेश ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र

हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया था।

कनिष्ठ वर्ग में आरव राठौर (कक्षा 8वीं ‘ब’) ने प्रथम, कशिश (7वीं ‘अ’) ने द्वितीय, तन्मय बडोगा (7वीं ‘अ’) ने तृतीय और आलिया राणा (7वीं ‘बी’) ने चौथा स्थान हासिल किया।

वरिष्ठ वर्ग में नव्या शर्मा (10वीं ‘अ’) प्रथम, शिवम शर्मा (12वीं विज्ञान) द्वितीय, राधिका रानी (12वीं वाणिज्य) तृतीय और वर्षा (12वीं विज्ञान) चौथे स्थान पर रहीं।

कर्मचारी वर्ग में अंकिता कुमारी, स्टाफ नर्स ने प्रथम, संतोष कुशवाहा, यूडीसी ने द्वितीय, भावना, पीजीटी वाणिज्य ने तृतीय और सुनीता चौधरी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

हिंदी कार्य में स्व-मूल्यांकन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें सुनीता चौधरी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान प्रथम, अमित कुमार, पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान द्वितीय और अंकिता कुमारी, स्टाफ नर्स तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी के सम्मान और प्रयोग पर दिया जोर

समारोह के अंत में प्राचार्य राज सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण और दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी।

इसके बाद प्राचार्य ने अपनी स्वरचित हिंदी कविता प्रस्तुत की। उनकी भावपूर्ण एवं साहित्यिक प्रस्तुति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की और उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

समारोह का समापन उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों और कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान, रचनात्मकता और व्यावहारिक प्रयोग की भावना को बढ़ावा मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA अनमोल गगन मान समेत चार आप नेताओं पर आरोप तय : पुलिस के साथ झड़प का मामला

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शनिवार को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान सहित आम आदमी पार्टी  के चार नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन आप नेताओं पर फरवरी 2021 में पंजाब...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व मलेरिया दिवस पर किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 अप्रैल : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर बलविंदर कुमार के दिशा निर्देश अनुसार तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का किया औचक दौरा : जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैदियों की सुनी समस्याएं

होशियारपुर, 22 जुलाईः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल...
Translate »
error: Content is protected !!