अंब में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो मकानों को बनाया निशाना : खिड़कियां तोड़कर घरों में घुसे चोर

by

रोहित जसवाल।  ऊना :  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। दोनों मकानों के परिवार पिछले दो-तीन दिनों से घरों से बाहर थे। सोमवार सुबह एक मकान में काम करने पहुंची महिला ने खिड़की टूटी देखी, जिसके बाद चोरी की वारदात का पता चला।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने दोनों मकानों की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घरों में रहने वाले परिवारों के कई दिनों से बाहर होने के कारण वारदात का पता तुरंत नहीं चल पाया। सोमवार सुबह एक मकान में काम करने पहुंची महिला की नजर टूटी खिड़की पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। फिलहाल दोनों मकानों से कितना सामान चोरी हुआ है और कुल कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस चोरी हुए सामान का ब्योरा जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीएसपी अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
हिमाचल प्रदेश

सतलुज नदी से युवक का शव बरामद : मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से था लापता

शिमला : सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था।...
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्त दान शिविर का...
Translate »
error: Content is protected !!