बीनेवाल में आज लगेगा आंखों का मुफ्त चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों के होंगे ऑपरेशन

by

मरीजों को मुफ्त चश्मे और दवाइयां भी मिलेंगी, सरकारी अस्पताल में होगा आयोजन

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर । क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को आंखों के उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 17 अक्तूबर को सरकारी अस्पताल बीनेवाल में आंखों की जांच एवं मुफ्त ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की गढ़शंकर यूनिट की ओर से आयोजित इस शिविर में जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त चश्मे और दवाइयां भी दी जाएंगी।

बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह और समाजसेवी दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ क्लीनिक की ओर से सिविल अस्पताल होशियारपुर के सहयोग से यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर जरूरत के अनुसार उपचार किया जाएगा तथा पात्र जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं और सोसायटी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आंखों से संबंधित परेशानी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीज इस शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर सोसायटी की गढ़शंकर यूनिट के अध्यक्ष डॉ. लखविंदर कुमार, सचिव ओंकार सिंह चाहलपुरी, कैशियर राजन मल्हन, जनरल सचिव हरि कृष्ण गंगड़, मोटिवेटर नरेश पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब होंगे नतमस्तक : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार को

गढ़शंकर, 16 जुलाई पंजाब की विधानसभा में नवनियुक्त डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार 17 जुलाई को श्री गुरु रविदास जी के तपस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में अपने साथियों समेत नतमस्तक होंगे। उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हिंदू लड़की से बिहार के मुस्लिम शख्स ने की शादी : सुहागरात के अगले दिन शख्स ने अगले दिन ही जिंदगी बर्बाद करने की दी थी धमकी

मोहाली :  बिहार के अररिया के रहने वाले एक युवक ने पंजाब की हिंदू लड़की से शादी की और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा।  हिंदू महिला ने बिहार के मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री : भाजपा का प्लान छत्तीसगढ़ से 11 सांसद पहुंचते, चार सीटें आदिवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

 छत्तीसगढ़  : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना दिया है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी खबरों में था लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। राजनीतिक...
article-image
पंजाब

जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब NOC की जरूरत नहीं – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज साफ़ कर दिया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब कोई NOC लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होनों कहा के रजिस्ट्रियों पर एनओसी की...
Translate »
error: Content is protected !!