कोकसर में  सड़क से नीचे पलटा टेंपो ट्रैवलर, 7 स्कूली बच्चे और टीचर घायल : इंदौर के 11 विद्यार्थी और शिक्षक घूमने आए थे लाहौल-स्पीति

by

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में सोमवार को एक टेंपो ट्रैवलर सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 7 स्कूली बच्चों और एक शिक्षक को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को मनाली अस्पताल और अन्य को सिस्सू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित हिमालया पब्लिक स्कूल के 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक टेंपो ट्रैवलर में घूमने आए थे। सोमवार दोपहर बाद वाहन मनाली से रोहतांग दर्रे होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था। इसी दौरान गढ़बोर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते गर्ग एंड गर्ग कंपनी के प्लांट के नजदीक वाहन सड़क से नीचे पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोकसर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। हादसे में एक शिक्षक सहित 7 बच्चे घायल हुए हैं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी ने बताया कि घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) प्राप्त कर लिए गए हैं और उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एएसआई श्याम लाल, प्रभारी पुलिस पोस्ट कोकसर की ओर से की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
पंजाब

होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए कुल 27 नामांकन हुए दाखिल : 15 मई को नामांकन पत्र की होगी पड़तालः रिटर्निंग अधिकारी

नामांकन भरने के अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने कागज करवाए दाखिल होशियारपुर, 14 मई : लोक सभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन पत्र भरने के आज अंतिम दिन लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से 10 उम्मीदवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद : अब लोगों को अपने कार्य के लिए 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ेगा

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंबू विलेज परियोजना घंडावल का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 20 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना के घंडावल का दौरा कर वहां निर्माणाधीन बैंबू विलेज परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत बैंबू प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!