मैहला गांव में घर पर रात ठहरे मुख्यमंत्री सुक्खू : ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं

by

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश; पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की योजना अगले महीने होगी शुरू

एएम नाथ। चम्बा, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार शाम भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मैहला ग्राम पंचायत के दूरदराज गांव मैहला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने गांव में रात्रि ठहराव कर स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।May be an image of one or more people

पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने लोकधुनों के बीच मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों के लिए यह विशेष अवसर रहा, क्योंकि पहली बार प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री इस सुदूर गांव में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उनकी चुनौतियों को समझा और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद भी लिया।May be an image of one or more people, temple and text

गांव में रात्रि ठहराव का उद्देश्य समस्याओं को करीब से समझना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम गांवों में रात्रि ठहराव का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं, चिंताओं और चुनौतियों को नजदीक से जानना है, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।May be an image of one or more people and wedding

उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।May be an image of one or more people

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह अभिनव पहल है, जिसके तहत मुख्यमंत्री सरकारी विश्राम गृहों तक सीमित रहने के बजाय गांव के घर में रात्रि ठहराव कर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं।May be an image of one or more people, henna and wedding

मैहला के 172 परिवार योजना के लिए चिन्हित

मुख्यमंत्री ने बताया कि मैहला ग्राम पंचायत के 172 परिवारों को ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत चिन्हित किया गया है। प्रदेश में अगले महीने इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत 21 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में तीन पात्र महिलाएं हैं तो तीनों को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मैहला में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल शुरू करने की घोषणा भी की।May be an image of one or more people

प्राकृतिक खेती के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपये प्रति किलो

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। पिछले वर्ष चम्बा जिले की पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित 107 क्विंटल जौ की खरीद 70 रुपये प्रति किलो की दर से की गई थी। अब इसका खरीद मूल्य बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।May be an image of one or more people

उन्होंने बताया कि गाय के दूध का खरीद मूल्य 31 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति किलो तथा भैंस के दूध का खरीद मूल्य 46 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति किलो किया गया है। दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया गया है।May be an image of one or more people and text

मुख्यमंत्री ने कहा कि गद्दी समुदाय के पशुपालकों को पशुधन के बेहतर दाम उपलब्ध करवाने के लिए नई योजना तैयार की जा रही है।May be an image of one or more people, henna and people smiling

पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों के सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना पड़ा था। इन घटनाओं से मेधावी युवाओं को नुकसान पहुंचा था।May be an image of one or more people, fire, crowd and text

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को कंप्यूटरीकरण के माध्यम से पारदर्शी बनाया गया है।May be an image of child and smiling

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा, ताकि सरकारी सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, कृषि उपज मंडी समिति चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 23 एवं 24 अक्तूबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम...
article-image
पंजाब

संगरूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर कार्रवाई, नौकरी और चेयरमैन पद का झांसा देने का आरोप

संगरूर: संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने एक 48 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!