*गढ़शंकर से नंगल मार्ग का निर्माणकार्य जल्द : स. रौड़ी

by

गढ़शंकर : विधायक जय किशन रौड़ी ने विधानसभा हलका गढ़शंकर के अधीन आती खस्ता हालत लिंक सडक़ों के अलावा गढ़शंकर से नंगल जाने वाली सडक़ को लेकर प्रदेश सरकार के विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ विशेष मुलाकात की।
विधायक जय किशन रौड़ी ने बताया कि प्रदेश सरकार सडक़ों की मरम्मत एवं नवनिर्माण को लेकर काफी सक्रिय है। प्रदेश में आप की सरकार बनते ही हलके की कई सडक़ों का निर्माणकार्य शुरु हो चुका है। इसमें गढ़शंकर से काहनपुर खूही तक की सडक़ का कार्य शुरु हो चुका है। गढ़शंकर से नंगल जाने वाली सडक़ के बारे में स. रौड़ी ने कहा कि सरकार ने इस सडक़ का एस्टीमेट संबंधित विभाग से प्राप्त कर लिया है एवं जल्द गढ़शंकर से नंगल रोड का निर्माणकार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! कॉलर पकड़ कांग्रेस के पूर्व MLA को दबोचा, हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम ने काफी समय से फरार...
article-image
पंजाब

चार जवानों की हत्या के मामले में चश्मदीद गनर दिसाई मोहन गिरफ्तार : आपसी रंजिश के कारण चार जवानों की गोलियां मारकर की थी हत्या कर

बठिंडा : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने घटना के चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को गिरफ्तार किया है। उसने आपसी रंजिश के कारण चार जवानों की...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर की शानदार कारगुजारी के लिए सम्मानित SMO डॉ. रमन कुमार को

गढ़शंकर, 3 अगस्त: विश्व जनसंख्या दिवस को समर्पित आबादी पखवाड़ा 20, 22 और 24 जुलाई 2023 को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आयोजित किया गया था। उस पखवाड़े के दौरान जिले भर से अधिकांश केस...
Translate »
error: Content is protected !!