कोरोना पॉजिटिव हुए डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी : मंत्री बैंस और अनमोल गगन पहले आ चुके पॉजिटिव

by

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के बाद पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने और जांच करवाने को कहा।
इससे पहले जेल एवं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के संपर्क में आए विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां एकांतवास में हैं। राज्य में इसके बावजूद सरकार ने कोई अभी तक बंदिश नहीं लगाई है।
पंजाब में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस वक्त 95 मरीज ऑक्सीजन और आईसीयु में हैं। कोरोना के शिकार होशियारपुर, लुधियाना और मोगा का एक एक व्यक्ति हुया। पंजाब में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 526 केस मिले। सबसे ज्यादा 100 मरीज मोहाली में मिले। दूसरे नंबर पर जालंधर में 74 मरीज, लुधियाना में 58 मरीज मिले। राज्य में एक्टिव मरीजों की गिनती बढ़कर अब 2,992 पहुंच चुकी है। पंजाब के 8 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 721 मोहाली में हैं। जालंधर में 406, लुधियाना में 341, पटियाला में 234, बठिंडा में 216, अमृतसर में 174, होशियारपुर में 162 और रोपड़ में 138 एक्टिव केस हैं। बाकी जिलों में एक्टिव केस 100 से कम हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिल कर उठा रहा है सार्थक कदम: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम को जिले की ताजा स्थिति से करवाया अवगत एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल के कोविड केयर सैंटर का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
पंजाब

डाकघर गढ़शंकर में आधार सेवा केंद दोबारा शुरू

गढ़शंकर: कोरोना महामारी के दौरान डाकघर गढ़शंकर में आधार सेवा केंद्र बंद कर दिया गया था। जिसे सीनियर सुपरिटेंडेंट होशियारपुर सीवी गोकल के दिशा निर्देशों पर व एएसपीओ गढ़शंकर तेजिंद्र पाल सिंह ढिल्लों के...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मे राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । प्रख्यात गजलगो, चित्रकार और दर्पण साहित्य सभा सेला खुर्द के अध्यक्ष रेशम चित्रकार के नौजवान पुत्र राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। राजा की गत...
Translate »
error: Content is protected !!