35 बकरियां चोरी, केस दर्ज।

by

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने नंगल खुर्द गांव के किसान की 35 बकरियां चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जोगिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी नंगल खुर्द ने बताया कि उसका छप्पर जोकि घर के पास ही है में बकरियां रखी हुई थी और बारिश होने के कारण वह घर में सो गया और सुबह चार बजे उठकर देखा कि उसकी सभी 34 बकरियां व एक बकरा अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। उसने बताया कि चोरी हुई बकरियों की कीमत चार लाख के करीब है। माहिलपुर पुलिस ने जोगिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम में जलस्तर में वृद्धि : प्रशासन की चिंता बढ़ी

चंडीगढ़ : मानसून के आगमन से पहले भाखड़ा डैम में जलस्तर में वृद्धि ने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। यह डैम, जो पंजाब और आस-पास के राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण जल...
article-image
पंजाब

स्टाफ ने पक्खोवाल बीहड़ां स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व स्कूल बैग किए वितरित

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में प्रिंसिपल जगदीश कौर के नेतृत्व में एक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में स्कूल में दाखिल छठी कक्षा के बच्चों को स्कूल बैग तथा छठी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!