बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं : सुक्खू ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ दे

by

शिमला :प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए दिन रात काम करना चाहिए । इसके  साथ ही  चेतावनी देते हुए कहा कि बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं है। युवा कांग्रेस का काम कांग्रेस  को मजबूत करने के लिए काम करना और मूवमेंट को आगे लेकर जाने का मुख्य तौर पर है। अगर किसी ने बगावत करनी है तो जल्द अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्हीनो ने  चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी हित में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।   प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने आए सुक्खू ने पत्रकारों  से बातचीत दौरान कहा कि मतदान के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ही देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है।  जो लोकतांत्रिक तरीके से आपने चुनाव करवाती है।  जो लोग खुद बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं, उनमें  आंतरिक लोकतंत्र का नामोनिशान भी नही  है।  उन्हीनो कहा कि  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बीते पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए अब प्रधानमंत्री की हर जिले में रैलिया  करवाने जा रही है।  प्रदेश के मुद्दों की जगह प्रधानमंत्री को आगे रखकर भाजपा हिमाचल में चुनाव लड़ने जा रही है। उन्हीनो कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की फाइलों को दबा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर हलके में लगाई जाएगी 25 हाई मास्क लाइटें,जांगल चौक और मलोढ़न में दस-दस लाख से बनेंगे प्रवेश द्वार – साढ़े 8 करोड़ से जुड़ेगा पपरोला गांव : यादविंदर गोमा

पालमपुर, 11 जनवरी :- जयसिंहपुर हलके के पपरोला गावँ के लिए साढ़े 8 करोड़ से पुल निर्माण के साथ आलमपुर-जांगल सड़क से जोड़ दिया जाएगा। यह जानकारी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा -समझिए कैसे : 1 नवंबर से केंद्र सरकार के 8 नए नियम होंगे प्रभावी : जिससे आपकी जेब पर कहीं पड़ेगी मार तो कहीं मिलेगी राहत

क्या आपको पता है कि आगामी 1 नवम्बर 2024 से केंद्र सरकार के 8 नए नियम प्रभावी होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यदि नहीं तो फिर यह नोट कर लीजिए कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार, नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!