130 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक काबू

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में थाना गढ़शंकर की ओर से सूचना के आधार पर गांव देनोवाल खुर्द के 124 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी अगली जांच के दौरान वह बुधवार को पुल नहर नवांशहर रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामने से स्कूटर (पीबी-32-ए-6361) को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका। उन्होंने स्कूटर सवार व्यक्ति से उनका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम देनोवाल खुर्द निवासी मोहन लाल बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड लिया जाएगा तथा उनसे पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं तथा आगे किसे बेचते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निज्जर हत्याकांड : लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय…अमेरिका ने गोल्डी बराड़ पर रखा दिया 50 हजार डॉलर का इनाम

वॉशिंगटन  : भारत से जुड़े संगठित अपराधों के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन...
article-image
पंजाब

मौत बनकर दौड़ी कार : 9 मनरेगा मजदूरों की जान गई, हादसे के समय मौके पर काम कर रहे थे 23 महिला-पुरुष मजदूर

लहरागागा-जाखल रोड पर गांव चोटियां के पास हादसा, मृतकों में महिलाएं भी शामिल; आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क...
article-image
पंजाब , समाचार

पूरी सिख संगत ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित कानून का स्वागत किया : सीएम भगवंत सिंह मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए...
article-image
पंजाब

भगवान श्री कृष्ण की वृंदावन लीला 11 वर्ष की है 20 वर्ष की मथुरा लीला और 75 वर्ष की द्वारिका लीला

कंस वध करने के बाद 20 वर्ष में 18 बार तो जरासंध से युद्ध करके उसको हर बार हराया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बापू गंगा दास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर...
Translate »
error: Content is protected !!