पंजाब में 500 स्मार्ट विलेज बनाने का निर्णय : चयनित गांवों में सुलभ शौचालय, कूड़ादान, प्रत्येक घर में यूनिक नंबर, गलियों में साइन बोर्ड, एलईडी लाइटें लगाई जांएगी

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने रंगला पंजाब मुहिम के तहत शहरों की तर्ज पर पंजाब में 500 स्मार्ट विलेज बनाने का निर्णय लिया है। इन गांवों में आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बाकायदा इसको लेकर सभी बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में हर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे पांच गांवों का चयन किया जाएगा, जिनमें सरकार आधारभूत सुविधाएं विकसित करेगी। पंचायती राज विभाग ने खंड विकास अधिकारियों को गांवों का चयन करने के साथ मास्टर प्लान विकसित करने को कहा है। जानकारी के अनुसार पहले इसको लेकर 31 दिसंबर 2022 तक का समय रखा गया था। किसी वजह से देरी के चलते अब सरकार जल्द इसको लेकर कसरत तेज करने जा रही है। ये गांव शहरों की तर्ज पर विकसित होंगे, जिनमें सड़क, इंटरनेट, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं हर समय मिलेंगी। गौर हो कि पंजाब सरकार ने हाल ही में श्रीआनंदपुर साहिब के 85 गांवों में एम ग्राम एप लाँच किया था, जिसकी सफलता को देखते हुए इसे राज्य भर में लागू करने की योजना है। इसके साथ ही रंगला पंजाब मुहिम के तहत अब सरकार स्मार्ट विलेज विकसित करने जा रही है।
सुविधाओं से स्मार्ट बनेंगे गांव :
पंचायत विभाग द्वारा स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के लिए चयनित गांवों में सुलभ शौचालय, कूड़ादान, प्रत्येक घर में यूनिक नंबर, गलियों में साइन बोर्ड, एलईडी लाइटें लगाई जांएगी। इसके अलावा हरेक गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बेंच लगेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और सेनिटेशन को इसमें प्रमुखता से शामिल करने की योजना है। वहीं, प्रत्येक गांव में युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं देने के लिए एक लघु सूचना एवं प्रौद्योगिकी इकाई (स्मॉल आईटी यूनिट) स्थापित की जाएगी।
किसी नेता का बोर्ड गांव में नहीं लगेगा :
स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित होने वाले गांवों की खासियत यह होगी कि इनमें किसी नेता या मंत्री का उदघाटन और शिलान्यास का बोर्ड नहीं लगाया जाएगा। बल्कि, इस योजना में अगर कोई समाजसेवी या संस्था सहयोग करती है तो सरकार गांव के सार्वजनिक स्थान पर उसका नाम अंकित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंसाफ मोर्चा खत्म करने का एलान : बहिबल और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

कोटकपूरा : बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार कालड़ा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत में बहिबल...
article-image
पंजाब

योग शिविर एक संजीवनी बूटी के समान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। प्राचीन वैदिक उद्घोष मात्र एक प्रार्थना नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है, जो सार्वभौमिक सुख और कल्याण की भावना को प्रतिध्वनित करता है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब

दाना मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी बर्दाश्त: ब्रम शंकर जिंपा

एस.एस.पी को मंडी में गुंडागर्दी रोकने के लिए उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश होशियारपुर, 02 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर पहुंच कर वहां रेहड़ी व फड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!