महिला के साथ दो सगे भाइयों ने 3.8 करोड़ रुपये की ठगी

by

पटियाला : पटियाला में जमीन के सौदे में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों की ओर से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कमलजीत कौर निवासी मेन रोड सूलर की ओर से थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सुखविंदर सिंह व उसके भाई बलविंदर सिंह निवासी गांव चौरां जिला पटियाला के पिता हरचंद सिंह व उनके भाई गुरनाम सिंह ने महिला के साथ जमीन का सौदा सात करोड़ 92 लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद कमलजीत कौर ने पांच करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए और जवाब में उन्होंने एक एकड़ जमीन की पावर आफ अटाॅर्नी भी महिला को दी थी। इस जमीन की कीमत केवल 1.98 करोड़ थी। बाद में जब आरोपियों के पिता हरचंद सिंह की मौत हो गई, तो उन्होंने कमलजीत कौर को बाकी जमीन का कब्जा नहीं दिया। मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। इस तरह से आरोपी भाइयों ने महिला के साथ 3.8 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी भाइयों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर हाथ डाल : शराबी चालक ने पुलिसवालों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

जालंधर : पंजाब में जालंधर शहर के PPR मॉल के बाहर एक शराबी कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। उसने मॉल के बाहर नाके पर तैनात पुरुष और महिला पुलिस जवानों को जमकर गालियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मासूम बेटियों को पिता ने झील में फेंका : युवक ने बचाई बच्चियों की जान, चमकौर सिंह लुधियाना के सदवां गांव

रोहित जसवाल।  बंगाणा :  हिमाचल प्रदेश में एक पिता ने अपनी दो महसूम बेटियों को झील में धक्का देकर उन्हें मारने की कोशिश की है। ये दिल दहला देने वाली वारदात हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
पंजाब

कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

लुधियाना : पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!