बलबीर सिंह बैंस अध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष : जल संसाधन कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर का अधिवेशन सम्पन्न

by

गढ़शंकर । पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर का चुनावी अधिवेशन स्थानीय विभाग के कार्यालय में बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में संपन हुया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर गुरप्रीत सिंह मकीमपुर व राज कुमार पहुंचे। बैठक के प्रारंभ में पिछले दो वर्षों के दौरान संगठन के दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद सचिव नरेश कुमार ने पिछले दो वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष हरजिंदर सुन्नी ने आय और व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश महासचिव श रामजी दास चौहान, संभाग सचिव सुरजीत कुमार और सतनाम दास ने संगठन की आवश्यकता और वर्तमान समय की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष बलबीर सिंह बैंस द्वारा पुरानी कमेटी भंग करने के बाद अगले दो साल के लिए संगठन की सब डिवीजन कमेटी का पैनल प्रदेश महासचिव रामजी दास ने पेश किया। जिसे नारेबाजी के बीच सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। चुने गए पदाधिकारियों में बलबीर सिंह बैंस अध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिम्मत राम उपाध्यक्ष, नरेश कुमार सचिव, बिक्रमजीत सिंह सहायक सचिव, हरजिंदर सुनी कोषाध्यक्ष, राजिंदर कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह लंबी प्रचार सचिव और विकास कुमार प्रेस सचिव चुने गए। अंत में बलबीर सिंह बैंस ने पूरी टीम की ओर से उपस्थित साथियों को आश्वासन दिया और उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

वृद्ध महिला के कान से सोने की वालीयां बाईक स्वार नेे झपटी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस अंर्तगत गांव देनोवाल खुर्द में घर के बाहर गेट पर बैठी एक वृद्ध ेमहिला के कान की सोने की वालियां वेाईक स्वार झपटे कर फरार हो गया। गढ़शंकर पुलिस को दी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने पलटा केंद्र का फैसला : CM भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी

SIAL Paris-2026 में पंजाब के उत्पादों के प्रचार के लिए जाना था प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा कारणों से केंद्र ने रोकी थी यात्रा चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान डीएवी कालेज होशियारपुर सोसायटी के सदस्य एडवोकेट मनु कौशल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
Translate »
error: Content is protected !!