रेत-बजरी से ओवरलोड टिप्परों के सड़क पर खराब खड़े होने से गढ़शंकर-नंगल सड़क पर लंबी लाइने लगने से यातायात अस्त ब्यस्त

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल सड़क पर गढ़ी मट्टू गांव के पास रेत बजरी से भरे ओवरलोड टिप्परों के खराब हो जाने के कारण शाहपुर से भंमिया गांव तक भारी वाहनों की लंबी क तारें लग गई । जिससे यातायात पूरी तरह अस्त ब्यस्त हो गया। लिहाजा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन वहां पर कोई पुलिस कर्मी यातयात कंट्रोल करने के लिए वहां मौजूद नही था।
इस सड़क पर अकसर ओवरलोड टिप्पर खराब हो कर सड़क पर खड़े हो जाते है। उन्हें कई कई दिन वहां से हटाया नही जाता ।लिहाजा लोगो को अक्सर परेशानी का साहमना करना पड़ता है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सभी कुछ देख कर भी आँखें मूंदें रहते है।
कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , राकेश कुमार व रविंदर नीटा ने कहा कि गढ़ी मट्टू गांव के पास सड़क पर दो फीट से गहरे गड्डे हो गए हैं जिसके कारण सडक किनारे घरों में रहने वाले लोगों में हर वक़्त दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उधर ट्रक-टिप्पर चालकों ने कहा कि वह स्वयं इस सड़क पर गाड़ी लेकर नही आना चाहते लेकिन मालिकों के कहने पर इस रास्ते आना पड़ता है। है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर गाड़ियों को हो रहे नुकसान से वह स्वयं परेशान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
पंजाब

नाशपाती के बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, तीन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

तरनतारन। जिले के बाहमणीवाला गांव के पास नाशपाती के एक बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह निवासी माड़ी कंबोके के...
article-image
पंजाब

पंजाब में 5 दिसंबर को 26 जगहों पर रेल रोकेंगे किसान

चंडीगढ़: पंजाब के किसानों ने एक बार फिर से रेल रोकने का ऐलान का दिया है। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को 26 जगहों पर रेल रोकने का...
Translate »
error: Content is protected !!