डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

by

होशियारपुर, 27 जून:
डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के साथ सांझी रसोई में जहां केक काटा वहीं भोजन वितरण भी किया। उन्होंने सांझी रसोई प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से इस तरह की जन कल्याण योजनाएं लगातार चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सांझी रसोई में मात्र 10 रुपए में पौष्टिक खाना साफ सुथरे माहौल में परोसा जाता है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सुरिंदर कुमार अग्रवाल, शिव मित्तल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने शहर के दानी सज्जनों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पारिवारिक सदस्यों के जन्म दिन व अन्य यादगार दिन बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर मनाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के माध्यम से रोजाना 200 से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को दोपहर का खाना खिलाया जा रहा है। इस दौरान जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से डिप्टी कमिश्नर व उनके परिवार को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला रैड क्रास सोसायटी के सदस्य राजेश जैन, आज्ञा पाल सिंह साहनी, राजीव बजाज, विनोद ओहरी, स्नेह जैन, राकेश कपिला, कुमकुम सूद, कर्मजीत आहलूवालिया, सीमा बजाज, सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप की पंजाब सरकार का आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और मानदेय दोगुना करने का वादा अभी भी अधूरा :

नवांशहर  ।  आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं। लेकिन इन चार सालों में बाल विकास विभाग के काम में लगातार गिरावट आई है। यह आरोप लगाते...
article-image
पंजाब

Aditya Sharma Appointed as Block

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.7 :  The Aam Aadmi Party (AAP) recently appointed representatives for various constituencies across Punjab and designated in-charges as part of its anti-drug campaign. Continuing this initiative, the party’s Member of Parliament from...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की रितिका को मिला एमबीबीएस में दाखिला : रितिका पहले से ही पड़ाई में अव्वल रही- प्रिंसीपल बृज मोहन

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर बीत की छात्रा रितिका पुत्री रजिंद्र पाल गांव भडियार ने पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल साइस जालन्धर में एमबीबीएस में दाखिला लेकर अपने गांव, माता पिता, स्कूल...
article-image
पंजाब

कैप्टन भाजपा में होंगे शामिल : कैप्टेन का यह शो फीका रहेगा या शानदार ,चर्चायों का बाज़ार गर्म

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। उनके करीबी पंजाब केआधा दर्जन पूर्व मंत्रियो व विधायकों सहित मौजूदा व पूर्व मेयरौ की भाजपा में शमिल...
Translate »
error: Content is protected !!